मध्यप्रदेश में गेंहू के निर्यातकों हेतु उपलब्ध सुविधायें
- एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर मंडी के ऑनलाइन लाइसेंस देने की व्यवस्था है।
- एक लाइसेंस पर प्रदेश की एक से अधिक मंडियों में खरीदी करने की सुविधा।
- वेबसाइट http://www.mpmandiboard.gov.in पर मंडीवार कृषि उपज की आवक तथा मॉडल रेट की उपलब्धता।
- निर्यातकों की सुविधा हेतु मंडी बोर्ड भोपाल में एपीडा कार्यालय के साथ ही कृषि निर्यात सेल स्थापित किया गया है।
- प्रदेश की 80 मंडियों में ई-नाम के माध्यम से ऑनलाइन कृषि उपज खरीदी की सुविधा उपलब्ध है।
- फसल के वैल्यू एडीशन एवं गुणवत्ता प्रमाणीकरण हेतु प्रमुख मंडियों में प्रयोगशालायें उपलब्ध।
- मध्यप्रदेश फार्मगेट (सौदा पत्रक) एप के माध्यम से कृषि उपज किसानों के खेत से सीधे खरीदने की सुविधा उपलब्ध है।
- अनुज्ञप्तिधारी ई-प्लेटफार्म के माध्यम से कृषि उपज की ऑनलाइन क्रय-विक्रय की सुविधा उपलब्ध है।
- मंडी में विक्रय कृषि उपज की किस्मवार आवक की जानकारी की उपलब्धता।
- मंडी के व्यापारियों को कृषि उपज परिवहन हेतु स्वयं ई-अनुज्ञा ऑनलाइन जारी करने की सुविधा दी गई है।
- मध्यप्रदेश के पंजीकृत निर्यातक द्वारा गेंहू के निर्यात पर मंडी फीस प्रतिपूर्ति करने की योजना।